सीहोर : नागेश्वर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में यज्ञ कथा की हुई तैयारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

सीहोर : नागेश्वर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में यज्ञ कथा की हुई तैयारी

Nageshwar-mahadev-sehore
सीहोर, नागेश्वर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में यज्ञ कथा की हुई तैयारी शुरू,, 11 लाख रुपए की लागत से होगा यज्ञ एवं भागवत कथा, कथावाचक आचार्य पंडित विकास एलिया जी ने विशेष बैठक में कहा नागेश्वर पशुपतिनाथ  महादेव जी की स्थापना को 1 साल होने वाला है उनकी वर्षगांठ पर नंदीश्वर महादेव जी की स्थापना 15 दिवसीय महारुद्र यज्ञ एवं भागवत कथा शिव महापुराण कथा का दिव्य आयोजन होगा, कथा  दिनांक 28 अप्रैल से 11 मई तक रखी गई है यह आयोजन 15 दिवसीय होगा कथा का समय शाम 3:00 से 7:00 तक पंडित ऐलिया ने बताया भागवत कथा के पहले कलश यात्रा होगी जो शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर सिरोंज चौराहा रजोदा रोड सैनी कलेक्शन के पास बालाजी होम्स पशुपतिनाथ महादेव मंदिर वार्ड नंबर 21 कथा स्थल तक पहुंचेगी मंदिर अध्यक्ष रजनी शर्मा जी ने बताया,,,यज्ञ कथा की दूसरी बैठक 20 अप्रैल को रखी जाएगी उस बैठक में समस्त महानुभावों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है कथा के मुख्य यजमान सुनीता विजय अरोरा जी उप यजमान प्रीति राजकुमार सक्सैना जी प्रधान यज्ञ यजमान सरीना राजेश राय माथुर जी प्रियंका विजीत  सिंह जी तोमर संजीव रघुवंशी संजीव राजपूत चैन सिंह राजपूत दशरथ दांगी अमित माथुर विशाल जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल संदीप ठाकुर उमेश राजा मदन पंथी महेश भार्गव भूपेंद्र भार्गव अभिषेक विश्वकर्मा रवि गुप्ता भागवत धर्म सेवा ज्ञान समिति के समस्त सदस्य  एवं यजमान गण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: