राँची : हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय से झामुमो प्रत्याशी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अप्रैल 2024

राँची : हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय से झामुमो प्रत्याशी

Kalpna-soren
राँची, विजय सिंह ,लाइव आर्यावर्त । लोकसभा 2024 की धूम के बीच झारखंड के गांडेय में विधानसभा का उप चुनाव 20 मई को संपन्न होगा। चुनाव आयोग ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के मुख्य शिल्पकार हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की अधिकृत प्रत्याशी होंगी,इस आशय की जानकारी झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी। गिरिडीह  संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांडेय विधानसभा सीट से 2019 में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के डॉ. सरफ़राज़ अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के जय प्रकाश वर्मा को हराकर जीत हासिल की थी। हाल ही में डॉ.सरफ़राज़ अहमद के झारखंड से राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद विधानसभ सीट खाली हुई थी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद से ही उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के राज्य के किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे ,अब झामुमो ने गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन को प्रत्याशी घोषित कर उस पर मुहर लगा दी है।उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के कुछ दिनों बाद से ही कल्पना सोरेन ने काफी जोश के साथ झामुमो की कमान संभाल कर भविष्य की राजनीतिक सक्रियता का संकेत दे दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: