इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला नगर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती परिहार ने बताया कि उक्त आयोजन हमारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया और भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के निर्देश पर किया गया था। रविवार को लीसा टाकीज पर भजन संध्या के बाद छावनी में भाजपा प्रत्याशी श्री शर्मा के लिए जनसंपर्क भी किया गया था। भजन के बाद बूथ की लाड़ली बहनों के साथ मतदान पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही लाडली बहना, लाड़ली लक्ष्मी, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, उज्ज्वला, विधवा पेंशन, स्कूटी, महिला कोष, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, जन धन आदि सभी योजनाओं के बारे में समझाया। इस दौरान प्रसादी का वितरण भी किया गया।
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के द्वारा रविवार को शहर के लीसा टाकीज स्थित भाजपा लोकसभा कार्यालय में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सीहोर विधायक सुदेश राय, महामंत्री राजकुमार गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीतू जैन, महिला नगर मंडल अध्यक्ष सीमा परिहार आदि मौजूद थी। इस मौके पर विधायक श्री राय ने कहा कि हमें एक बार फिर से केन्द्र में मोदी की सरकार बनाने का संकल्प लिया है, हमारे क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा के लिए हमें एकजुटता से कार्य करना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें