- जांच में जुटी पुलिस। शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी, जनता में आक्रोश।
20 घंटे बाद पुलिस ने किया शव बरामद
18 वर्षीय एक लड़की के गायब होने की घटना के करीब 20 घंटे बाद पुलिस ने लापता शव को तालाब से बरामद कर घटना का खुलासा किया है। मृतिका की पहचान हत्थापुर निवासी वार्ड छह के स्वर्गीय योगेंद्र दास के पुत्री रूनु कुमारी के रूप में किया गया है। बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई मुन्ना कुमार,कंचन कुमार सिंह, पीएसआई प्रिया कुमारी, गौरव कुमार सहित कई पुलिस ने तालाब से काफी मशक्कत के बाद लापता लड़की के शव को निकल कर अपने कब्जे में लिया। बताते चलें कि बासोपट्टी थाना क्षेत्र के ही परसा गांव से गुरुवार को एक 18 वर्षीय लड़की गायब हुई थीं। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस गुरुवार की रात से कई घंटो तक लगातार गायब लड़की की तलाश में जुटी रही।
डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच
गुरुवार को लड़की के गायब होने की सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में पूछताछ भी की और लड़की को काफी खोजा। घटना के बाद डॉग स्क्वायड टीम का मदद भी लिया गया। परंतु काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार की देर रात को ही लड़की के शव का पता लगाया जा सका। इस घटना को लेकर पुलिस एक महिला से भी पूछताछ भी कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है और पुलिस जांच के साथ साथ आगे की कारवाई कर रही है। हालांकि आपको बता दें की घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें