मधुबनी, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी के सभागार में पधारे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया यह लोकसभा चुनाव धर्म और अधरम के बीच लड़ा जा रहा है। एक तरफ जहां नरेंद्र मोदी धर्म ध्वजवाहक हैं वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के लोग अनीति और अत्याचार के संभाग हैं। पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर झा के नेतृत्व में किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा, जिला उपाध्यक्ष फेकू यादव, भाजपा नेता कुंदन प्रताप सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध चौधरी के द्वारा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नुनु ठाकुर, मुन्ना सिंह, विमल सिंह के मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह का स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान मनोज सिंह ने किसान मोर्चा का इस चुनाव में सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह देश किसानों का देश है और यह जो केंद्र सरकार है वह किसान हितैसी है। किसानों के लिए कई प्रकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं चल रही है इस लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पूर्ण बहुमत के साथ 400 पार का आंकड़ा छूएगी एवं पुनः तीसरी बार सरकार बनाएगी।
शनिवार, 4 मई 2024

मधुबनी : यह लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है : मनोज सिंह
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें