पटना । बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गरीबदास ने कहा शिक्षा विभाग अविलंब NEET परीक्षा को रद्द करे और इसके लिए दोषी NTA सहित तमाम माफियाओं पर कारवाई करे। गरीबदास ने कहा NEET जैसी परीक्षाओं में 24 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया और उसका पेपर लीक हुआ दुर्भाग्यपूर्ण है। गरीबदास ने इस दौरान बिहार सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में कोई भी परीक्षा बिना पेपर लीक के नहीं हो रही है जिस कारण युवा हताश हैं। गरीबदास ने कहा अगर सरकार NEET परीक्षा को रद्द नहीं करती है तो युवा कांग्रेस इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी, उन्होंने युवाओं से 27 जून को दिल्ली में लोकसभा घेराव हेतु दिल्ली चलो का भी आह्वान किया। इस विरोध प्रदर्शन में रजनीकांत पाठक, नीरज झा, प्रिंस कुमार,विकास कुमार झा, अमित सिकन्दर, राहुल पासवान,पूनम यादव, विवेक चौबे मौजूद रहे।
रविवार, 23 जून 2024
पटना : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें