मधुबनी : जिलाधिकारी ने जिले वासियों को बकरीद पर शुभकामना दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जून 2024

मधुबनी : जिलाधिकारी ने जिले वासियों को बकरीद पर शुभकामना दी

Madhubani-dm-bakrid
मधुबनी : जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने ईद-उल-अजहा ( बकरीद) पर्व  के अवसर पर समस्त जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं  देते हुए  कहा है कि त्याग , बलिदान एवं खुशियों का यह पर्व सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व हमे सच्चाई की राह पर चलते हुए हर तरह की कुर्बानी देने की प्रेरणा देता है। यह पर्व अमन-चैन,शांति, भाईचारे एवम सौहार्द का संदेश देता है। इस अवसर पर हम सभी को  आपसी भाईचारा, सद्भाव तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: