मधुबनी : बिहार सिनेमा एवं सांस्कृतिक समिति मधुबनी जिला इकाई का गठन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 28 जुलाई 2024

मधुबनी : बिहार सिनेमा एवं सांस्कृतिक समिति मधुबनी जिला इकाई का गठन

Madhubani-culture-and-cinema
मधुबनी, आज दिनांक 28 जुलाई को मधुबनी स्थित वॉलीवुड डांस स्कूल में बिहार सिनेमा एवं सांस्कृतिक समिति का मधुबनी जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से लोक कला रंग निदेशक व फिल्म अभिनेता अर्जुन राय जी को जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया साथ ही वरिष्ठ अभिनेता विजय मिश्रा जी को जिला संयोजक, संरक्षण मंडल सद्स्य फिल्म निर्माता सुनील झा जी, उपाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया, महासचिव  सिरिश कुमार उर्फ रोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष  रौशन रौनक, सचिव अनिल मिश्रा जी, प्रवक्ता विक्रांत कुमार, महामंत्री आलोक कुमार पासवान, संगठन प्रभारी मंगलानंद झा, मीडिया प्रभारी  रेमो पांडेय एवं सह मीडिया प्रभारी संजय पासवान जी को मनोनित किया गया, इस बैठक में फिल्म से जुड़े कई सद्स्य उपस्थित रहे जिसमे अभिनेता मंजीत कुमार, मनोहर जी, मिथिलेश मैथिल, सुरेश, चंदन, पंकज आदि कलाकर मौजूद रहे, बैठक में बिहार सरकार द्वारा फिल्म नीति को लेकर चर्चा हुई, मधुबनी में फिल्म निर्माण बढ़ाने को लेकर बात हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: