मधुबनी : संकल्प दिवस के अवसर पर भाकपा-माले, कार्यकर्ताओं की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 28 जुलाई 2024

मधुबनी : संकल्प दिवस के अवसर पर भाकपा-माले, कार्यकर्ताओं की बैठक

Cpi-ml-madhubani-meeting
मधुबनी, 28 जुलाई, मधुबनी नगर निगम के अंतर्गत भौआड़ा लक्ष्मीसागर में संकल्प दिवस के अवसर पर भाकपा-माले, कार्यकर्ताओं ने बैठक किया. सज्जन सदाय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में " हक दो - वायदा निभाओ " " अभियान के तहत इन चार महिनो के बीच हजारों गरीबो को जागरुक व संगठीत करने ,आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया.बैठक मे लक्ष्मीसागर व गंगासागर के 50 से अधिक पार्टी सदस्यों व जनता ने भाग लिया. बैठक को भाकपा-माले के जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण  ,गंगासागर पार्टी शाखा सचिव बीरेंद्र पासवान, बिहारी सदाय, अरबिंद पासवान, राम कृपाल सदाय, कैलू सदाय, राज कुमार सदाय, संजय सदाय, मोती सदाय, राजा राम सदाय, सोमनी देवी,बसमतिया देवी वगैरह ने संबोधित किया.

कोई टिप्पणी नहीं: