पटना : पेपर लीक मामले में प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार को घेरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 दिसंबर 2024

पटना : पेपर लीक मामले में प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार को घेरा

  • जब आप अनपढ़-माफिया को नेता बनाएंगे जो खुद अपने कोचिंग सेंटर चला रहे हैं, ऐसे में आप उस व्यवस्था से कैसे उम्मीद करेंगे कि पेपर लीक नहीं होगा

Prashant-kishore-jan-suraj
पटना (रजनीश के झा): जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। प्रशांत किशोर ने कहा, ये जो पेपर लीक का मामला है, जब आप अनपढ़ लोगों को नेता बनाएंगे, तो पेपर लीक करने वाले, जो खुद माफिया हैं, वही शिक्षा मंत्री रहेंगे। कितने नेता हैं जो खुद अपने कोचिंग सेंटर चला रहे हैं। ऐसे में आप उस व्यवस्था से कैसे उम्मीद करेंगे कि पेपर लीक नहीं होगा।


प्रशांत किशोर ने आगे कहा, बिहार में पेपर लीक होना अब खबर ही नहीं रह गया है। जब कोई परीक्षा बिना पेपर लीक हुए हो जाती है, तो वह खबर बनती है। यहां पिछले 10 वर्षों में जितनी भी परीक्षाएं हुईं, उनमें से लगभग सभी में पेपर लीक हुआ। ऐसे में हर बार क्या टिप्पणी करें? उन्होंने पूरे पेपर लीक मामले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, इसमें जो भी दोषी पाए गए, वे कहीं न कहीं सत्ता में बैठे हुए लोग हैं। कई बार तो यहां के शिक्षा मंत्रियों के साथ उनकी तस्वीरें भी सामने आईं। ऐसे में हम क्या कहें?

कोई टिप्पणी नहीं: