जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 119 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में 22.4 ओवर खेल कर अपने 8 विकेट खोकर 120 रन बना कर मैच 2 विकेट से जीत लिया। टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में अबनिष यादव ने 20 रन, अभिषेक सिंह ने 6 रन, उत्तम भारद्वाज ने 21 रन, धरम देव यादव ने 6 रन, आयुष काश्यप ने 11 रन, युवराज झा ने 28 रन, अभिषेक झा ने 4 रन, संजय यादव ने नाबाद 2 रन और अरुण कुमार ने नाबाद 2 रन बनाये। गेंदबाजी में श्रीराम क्रिकेट एकेडमी की ओर से संजीत ने 23 रन देकर 3 विकेट, नौशाद ने 10 रन देकर 3 विकेट, फिरदौस आलम और सुभाष ने एक एक विकेट प्राप्त किया। आज का मैन ऑफ द मैच अरुण कुमार को निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया। आज के मैच के निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा और अनिल कुमार थे। सचिव काली चरण ने बताया कि कल विश्राम का दिन है। अगला मैच शनिवार को यासीन स्पोर्टिंग क्लब, बिस्फी और मधुबनी युथ क्रिकेट क्लब, मधुबनी के बीच मैच खेला जायेगा।
मधुबनी (रजनीश के झा)। जिला क्रिकेट संघ द्वारा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 - 25 का मैच श्रीराम क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी और टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी के बीच खेला गया। आज का मैच में श्रीराम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 35 - 35 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 19.3 ओवर खेलकर अपने सभी 10 विकेट खोकर 119 रन बनाया। बल्लेबाजी में राघव ने 1 रन, मुकेश कुमार ने 5 रन, संजीत ने 2 रन, सुभाष ने 37 रन, नौशाद ने 6 रन, निशांत राजहंस ने 9 रन, विवेक ने 2 रन, श्री रमन कुमार ने 4 रन, जयानंद ने 2 रन, फिरदौस आलम ने 4 रन और अश्विनी मिश्रा ने नाबाद 30 रन बनाया। वहीं गेंदबाजी में टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से अरुण कुमार ने 32 रन देकर 4 विकेट, आयुष काश्यप ने 34 रन देकर 3 विकेट, अभिषेक झा ने 39 रन देकर 2 विकेट और नवविद्या ने 7 रन देकर 1 विकेट लिये।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें