मधुबनी : किसानों को खाद -बीज समय पर उपलब्ध कराने में विफल है राज्य सरकार : मिथिलेश झा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 दिसंबर 2024

मधुबनी : किसानों को खाद -बीज समय पर उपलब्ध कराने में विफल है राज्य सरकार : मिथिलेश झा

Mithilesh-jha-cpi-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी जिला सचिव मंडल की ओर से जारी एक प्रेस ब्यान में कहा है की मधुबनी जिला मूल रूप से खेती पर आधारित है । बाढ़ सुखार से परेशान किसानों के सामने संकट की स्थिति है ।चालू वर्ष में मूल रूप से धान का फसल सूखार के कारण नही हो सका है । रवि ई फसल के बुआई के समय बीज एवं खाद के किल्लत से गेहूं की बुआई बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मिथिलेश झा ने कहा मधुबनी जिला के रहिका में खाद वितरण केन्द्र को एक साजिश के तहत एकाएक बंद करना सरकार का किसान विरोधी कारवाई है । भाकपा इसका शख्त विरोध करती है । उक्त इफको के वितरण केन्द्र से जिले के अधिकांश गावों से किसान लाभान्वित होते रहे है । पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन से वार्ता कर अपना विरोध दर्ज करेगी साथ ही किसानों के सामने उत्पन्न खाद बीज संकट को अविलंब दूर करने की करवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध करेगी । जिला मंत्री ने कहा  केंद्र और राज्य सरकार संवेदनहीन है । किसान मजदूर कर्ज के नीचे दबे हुए है । सरकारी सहयोग से बिचौलियों के द्वारा व्यापक पैमाने पर खाद बीज का कालाबाजारी किया जा रहा है । समय रहते खाद संकट दूर नही होने पर भाकपा सड़क पर आंदोलन करेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: