मधुबनी : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले का बेहतर प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 दिसंबर 2024

मधुबनी : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले का बेहतर प्रदर्शन

Youth-festival-bihar
मधुबनी (रजनीश के झा)। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन लखीसराय में 30 नवंबर से लेकर  2 दिसंबर तक  किया गया । ज़िले से चुने गये लगभग 48 कलाकारों ने  इसमें भाग लिया । मधुबनी जिला के कलाकारों को  " शोभा यात्रा में  "द्वितीय" पुरस्कार प्राप्त हुआ । कलाकारों के द्वारा गाये गये विद्यापति गीत , झिझिया और डोमकच गीतों पर अन्य ज़िलों से आये प्रतिभागी भी झूम उठे । इसके अलावा मधुबनी ज़िला से  "फोटोग्राफी विधा "में  पवन कुमार को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया l मधुबनी के जिला कला संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार जी के द्वारा खेल भवन में आयोजित मुलाक़ात में  प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई और साथ ही सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी लगातार प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: