पटना : जन सुराज ने घोषित किए राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के नाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

पटना : जन सुराज ने घोषित किए राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के नाम

Jan-suraj-bihar
पटना, 19 दिसंबर, (रजनीश के झा)। जन सुराज ने घोषित किए राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के नाम, सुभद्रा सहनी बनीं महिला अध्यक्ष, वीरेंद्र राय किसान अध्यक्ष, आनंद मिश्रा युवा अध्यक्ष और अरविंद सिंह कोषाध्यक्ष होंगे


10 प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और 5 सचिव के नामों की भी घोषणा

पटना। जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जन सुराज पार्टी के संगठन विस्तार की जानकारी साझा की और प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी जारी की। साथ ही उन्होंने आने वाले महीनों में पार्टी संगठन को कैसे मजबूत किया जाएगा इसकी भी जानकारी दी। अध्यक्ष मनोज भारती ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए सुभद्रा सहनी को महिला अध्यक्ष, वीरेंद्र राय को किसान अध्यक्ष, आनंद मिश्रा को युवा अध्यक्ष और अरविंद सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही 10 प्रदेश उपाध्यक्ष, 10 प्रदेश महासचिव, 5 प्रदेश सचिव के नामों की भी घोषणा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: