सीहोर : राष्ट्रहित विचार धारा को जनता तक पहुंचा रहा मुस्लिम महासंघ : मेवाड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2025

सीहोर : राष्ट्रहित विचार धारा को जनता तक पहुंचा रहा मुस्लिम महासंघ : मेवाड़ा

Muslim-mahasangh-sehore
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय हितैशी विचार धारा को राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ जनजन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहा है सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूलमंत्र है उक्त बात नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के मध्य स्वागत अवसर पर कहीं। रविवार को निज निवास पर पहुंचकर राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति शमा कुरैशी के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा को फूल मालाऐं पहनाकर महासंघ के पदाधिकारियों ने बधाई शुभकामनाऐं मुबारकबाद दी। इस मौके पर नौशाद खान ने कहा की श्री मेवाड़ा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिले में और भी मजबूत होगी। महासंघ के प्रदेश महामंत्री तनवीर कुरेशी, जिला अध्यक्ष डॉ एमआई खान, प्रदेश सचिव अजहर बाबा, महबूब बाबा, अनवर बाबा, मुख्तार खान,उपाध्यक्ष अरशद खान महामंत्री अमजद लाला एवं समस्त सदस्यगण मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं: