- बीएसआई मैदान पर खेली जा रही एसपीएल-6
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कृष्णा ब्लास्टर की शुरूआत खराब रही सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे वीरेन्द्र वर्मा ने 12 गेंद पर 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। वहीं साथ खिलाड़ी अतुल कुशवाहा ने 47 गेंद पर 97 रन की पारी खेली। इसके अलावा नदीम खान, 14 गेंद पर 15 रन, अनी तोमर ने 9 गेंद पर 10 रन की पारी खेली। इधर साइबेरिया पैंथर की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव पिचोनिया ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट, रौनक, प्रकेंश राय, अमित शर्मा, पन्ना कीर और निर्भय ने 1-1 विकेट हासिल किया। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइबेरिया पैंथर की पूरी टीम 17.4 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई। इसमें शरद यादव ने 8 गेंद पर 15 रन, गौरव पिचोनिया ने 19 गेंद पर 26 रन, आदिल खान ने 20 गेंद पर 24 रन बनाए थे। वहीं कृष्णा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अतुल कुशवाहा ने 3.4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट, नसीर खान ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट, अबुवाकर ने 2 विकेट हासिल किए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें