सीहोर : विधायक फहराऐंगे कार्यालय पर तिरंगा, उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्रता दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 25 जनवरी 2025

सीहोर : विधायक फहराऐंगे कार्यालय पर तिरंगा, उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्रता दिवस

Sehore-mla
सीहोर। लीसा टाकिज स्थित विधायक कार्यालय में गणतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। देश भक्तिपूर्ण माहौल के मध्य रविवार सुबह 8 बजे विधायक सुदेश राय के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को विधायक सुदेश राय के द्वारा संबोधित किया जाएगा। नगर पालिका कार्यालय एवं भाजपा जिला कार्यालय और चर्च ग्राउंड पर आयोजित झंडावंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय सम्मिलित होंगे। नगर पालिका कार्यालय पर नपाध्यक्ष विकास पिं्रस राठौर एवं भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। झंडावंदन कार्यक्रम में समस्त भाजपा पदाधिकारी मोर्चा मंडल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्तागण सम्मिलित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: