मधुबनी (रजनीश के झा)। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने वाटसन स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। डीएम-एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। झंडे की सलामी,परेड का पूर्वाभ्यास, राष्ट्रगान का भी पूर्वाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समारोह की तैयारी,साफ-सफाई,यातायात प्रबंधन,सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर संबधित विभाग के पदाधिकारियो एवं अभियंताओं को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पूर्वाभ्यास परेड में सैप के जवान, पुरूष सशस्त्र बल, महिला सशस्त्र बल एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान आदि शामिल हुए।
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : वाटसन स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड का पूर्वाभ्यास आयोजित
मधुबनी : वाटसन स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड का पूर्वाभ्यास आयोजित
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें