मधुबनी : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वी जयंती फुलपरास में होगी : चक्रपाणि हिमांशु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 21 जनवरी 2025

मधुबनी : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वी जयंती फुलपरास में होगी : चक्रपाणि हिमांशु

  • सदस्यता अभियान में सभी जाति को जोड़ने की जरूरत, महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर

Rjd-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा )। आज 21 जनवरी को प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल मधेपुर का बैठक का आयोजन नवाद पंचायत के मंदिर प्रांगण में किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुमताज ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि झंझारपुर संगठन प्रभारी सह बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु थे। बैठक संबोधित करते हुए बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 101 वी जयंती समारोह दिनांक 24 जनवरी 2025 को मधुबनी जिला के फुलपरास अंतर्गत श्री कृष्णा यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसवा बरही के मैदान में मनाया जाएगा। इस जयंती समारोह का उद्घाटन माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के सभी वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक, विधान परिषद, पूर्व विधान परिषद, लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी, पार्टी एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष एवं नेता एवं कार्यकर्ता गण शामिल होंगे। 

                       

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि  कि संगठन के सदस्यता अभियान 2025 -2028 तक गांव - गांव ले जाने की जरूरत है। सदस्यता अभियान के दौरान सभी जाति के लोगों को जोड़ने की बात है। सदस्यता अभियान के दौरान जन समस्या को संग्रहित कर आंदोलन किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर काम से कम दो क्रियाशील सदस्य एवं कम से कम 50 सदस्य  बनाया जाएगा। पार्टी संगठन को धारदार बनाने के लिए सभी प्रकोष्ठ के संगठन बनाने की बात कही। श्री हिमांशु ने कहा कि सरकारी संस्थान को निजीकरण किया जा रहा है। देश में महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। केंद्र सरकार 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने के बदले छटनी किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रहा है। प्रखंड से जिला तक भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र सरकार नौकरी देने के बदले छटनी कर रही है। देश में पहली बार चार सुप्रीम कोर्ट जज ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। जनधन योजना हवा-हवाई रह गई है। इस देश में कार लोन सस्ता है छात्र और किसानों को लोन नहीं मिल रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार छात्र किसान मजदूर ही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में हो रहा एस्टीमेट घोटाला । बैठक में महेश कुमार महतो, दिवाकर प्रसाद यादव, रवि रंजन राजा, कपिलेश्वर यादव, मनोज कुमार निराला, मोहम्मद लाल बाबू, प्रिंस राज, दयाराम महतो, धर्मेंद्र कुमार, मकसूद आलम, जगन्नाथ यादव, सत्यनारायण मंडल, अशोक मंडल, सुरेश यादव,  मोहम्मद नसीम, शिवनारायण यादव, दिलीप महतो, दुख मोचन महतो, संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: