मधुबनी : कृषि का रबी फसल कटनी प्रयोग का प्रशिक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

मधुबनी : कृषि का रबी फसल कटनी प्रयोग का प्रशिक्षण

Madhubani-aggriculture-meeting
मधुबनी (रजनीश के झा)।  ग्रामीण विकास अभिकरण(DRDA), मधुबनी के सभा कक्ष में कृषि वर्ष 2024-25 में रबी मौसम के फसल  कटनी  प्रयोग के सफल संपादन  के लिए जिला स्तरीय एकदिवसीय आवृत्तिचर्या सह प्रशिक्षण का आयोजन  शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रशिक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता  द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा कृषि सांख्यिकी के आंकड़े अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं। उनके द्वारा कृषि गणना के सफ़ल अपलोडिंग के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि कृषि सांख्यिकी के अंतर्गत जिंसवार प्रतिवेदन, द्रुत सर्वेक्षण, कृषि उपयोग विवरणी, खेसरा पंजी निर्माण में अंचल स्तरीय पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कार्य में शुद्धता, एवं समयबद्धता का ध्यान रखा जाना अपेक्षित है। विशेष प्रशिक्षक श्री प्रभात रंजन अम्बष्ट द्वारा बताया गया कि राज्य की निरंतर बढ़ती जनसंख्या को भोजन मुहैया कराने, कृषि आधारित औद्योगिकरण का सुदृढ़ आधार तैयार करने तथा आर्थिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कृषि उत्पाद को बढ़ावा जरूरी है। इसलिए प्रतिवर्ष फसलों का उपज दर का आकलन आवश्यक है। उनके द्वारा फसल सहायता योजना अंतर्गत मुख्य फसल धान, गेहूं, मक्का इत्यादि फसलों का प्रत्येक पंचायत में पांच प्रयोग आयोजित करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई जो CCE और GCES app से संपादित करने की विस्तृत विधि बताई गई। इस प्रशिक्षण में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी,  प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक/ प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित सांख्यिकी कार्यालय के अनेक पदाधिकारी/ कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: