मधुबनी : जिला फुटबॉल लीग में एकलव्य झंझारपुर और सिमरी जीता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

मधुबनी : जिला फुटबॉल लीग में एकलव्य झंझारपुर और सिमरी जीता

Madhubani-football
मधुबनी (रजनीश के झा)। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान मे राजघाट रामपट्टी के मैदान में खेले जा रहे जिला फुटबाल लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच एकलव्य झंझारपुर और यू एफ सी उमगॉव के बीच खेला गया । मैच के 13 वे मिनट में एकलब्या के राजा ने डी बॉक्स के अन्दर से एक शानदार प्लेसमेन्ट के द्वारा  एक गोल करके अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया। जो मध्यान्तर तक कायम रहा। मध्यान्तर के बाद एकलव्य के प्रशांत, आयूष ने लगातार 15 मिनट के अन्दर लगातार गोल दागकर एकलव्य को 5 गोल की बढ़त दिला दिया। फिर राजा ने एक गोल करके अपनी टीम की बढ़त 6 गोल और फिर तुरंत बाद प्रशांत ने लगातार गोलकर के अपनी टीम को 8 गोल से आगे कर दिया फिर अंत में डी बॉक्स में उमगॉव के फाउल के कारण एकलव्य को पिनैल्टी मिला जिसे एकलव्य के गोलकीपर ने मार कर बढ़त को 9 गोल कर दिया। इस प्रकार एकलव्य की टीम 9 -0 से विजय रही । पहले मैच के निर्णायक पंकज मंडल , लक्ष्मी यादव और राकेश कुमार विक्की थे। 


दूसरा मैच मधुबनी यंग्स और एस० एफ० सी० सिमरी के बीच खेला गया । दूसरे मैच में खेल प्रारंभ होने के 5 वे मिनट मे सिमरी के मो० नसीम ने एक गोल करके अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया । फिर सिमरी टीम के नरेश पासवान ने दूसरा गोल दाग कर अपनी टीम को दो गोल से आगे कर दिया। मध्यान्तर के बाद दोनों टीम एक दूसरे पर आक्रमण करते रहे लेकिन परिणाम वहीं रहा और सिमरी की टीम २ -० से विजय रही। मैच के निर्णायक सुभाष कुमार सिंह शम्भु पंजियार और राकेश कुमार थे। कल भी दो मैच खेले जाए। पहला मैच एकलव्य और आर एफ सी रामपट्टी  तथा दूसरा मैच कुआढ़ छपरारी और यू एफ सी उमगॉव के बीच खेला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: