कलुआही/मधुबनी (रजनीश के झा) : प्रखंड के हरिपुर डीहटोल गांव -निवासी डॉ रामचरित्र पासवान के पुत्र चंदन कुमार ने बीपीएससी अंतर्गत कृषि सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनका चयन प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर किया गया है। बताया गया है कि चंदन कुमार शुरू से ही मेधावी छात्र रहे है। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सरकारी विद्यालय से एवम कृषि स्नातक की पढ़ाई डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर से प्राप्त किया है।परिणाम आते ही परिवार में खुशी का माहौल है। मालूम हो की पिछले वर्ष इनके छोटे भाई अमित कुमार ने भी अच्छे अंकों के साथ बी पी एस सी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार सहित गांव का नाम रौशन किया था। चंदन कुमार ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता डॉ रामचरित्र पासवान, मां विमल देवी,चाचा रामप्रीत पासवान ,भाई अमित कुमार, बहन एवं चाची सहित अपने गुरुजनों को दिया है। खुशी के अवसर पर चंदन को मिठाई खिला कर इन्हें बधाई दी गयी। इधर चंदन की सफलता पर स्थानीय सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव,विधायक विनोद नारायण झा,विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर,विकास सिंह, अभिजीत पासवान,परमेश्वर पासवान,कामेश्वर पासवान,इंद्रदेव पासवान,पत्रकार जीवनाथ झा, वरिष्ठ पत्रकार शंकर साह, भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना, सहित जिले के प्रबुद्धजनों ने भी बधाई दी है।
बुधवार, 29 जनवरी 2025
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में चयनित हुए हरिपुर डीहटोल निवासी चंदन पासवान
मधुबनी : प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में चयनित हुए हरिपुर डीहटोल निवासी चंदन पासवान
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें