मधुबनी (रजनीश के झा)। आज दिनांक 24 जनवरी को अखिल भारतीय तुरहा कल्याण मंच मधुबनी जिला द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर का 101वां जयंती गिलेशन के रामजी कारक धर्मशाला में बिनोद कुमार साह के अध्यक्षता में आयोजन किया गया! सभा को संबोधित करते हुए नेताजी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर दबे कुचले गरीब गुरबा शोषित पीड़ित वंचित निर्धन निसहाय लोगों के नेता थे! नगर सेवक विजय घनश्याम ने कहा कि आज अतिपिछड़ा,पिछड़ा दलित समाज सबको कर्पूरी ठाकुर जी के कारण ही आरक्षण मिला हम सभी उनका एहसान नहीं चुका पाएंगे! कार्यकम में जूगेश्वर साह ने कहा कि बाबू कर्पूरी ठाकुर ने सादगी और जनता के लिए सदैव कार्य किया इसलिए हमलोग उन्हें आज जननायक बताते है! अशोक साह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज में हम सबको बराबर का अधिकार दिलवाने की वकालत किया था जिससे आज हम लोग समाज में बराबरी करते हैं! कार्यक्रम में अरुण साह, बैजू साह, राधे श्याम साह, किशोर कुमार, गौतम ठाकुर, राकेश महासेठ, लक्ष्मण साह, सुदर्शन कुमार, बिसनाथ साह, जगरनाथ राम सहित सैकड़ों लोगों द्वारा भाग लिया गया!
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025
मधुबनी : तुरहा कल्याण मंच ने कर्पूरी जयंती मनाया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें