सीहोर : कथा के साथ किया जाएगा पार्थिव शिव पूजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जनवरी 2025

सीहोर : कथा के साथ किया जाएगा पार्थिव शिव पूजन

  • नदियों में नर्मदा सर्वश्रेष्ठ है जिसका पुराण और परिक्रमा होती है : कथा व्यास पंडित चेतन उपाध्याय

Parthiv-shiv-poojan-sehore
सीहोर। मां नर्मदा सभी नदियों में सर्वश्रेष्ठ है। जिसका पुराण और परिक्रमा होती है। इसके तट पर हर रोज हजारों की संख्या में संत-महात्मा ध्यान करते है। उक्त विचार शहर के ब्रह्मपुरी कालोनी स्थित चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर में जारी संगीतमय नर्मदा पुराण के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित चेतन उपाध्याय ने कहे। उन्होंने कहा कि नर्मदा का हर कंकर शिव के रूप में पूज्यनीय और वंदनीय है। समस्त महिला मंडल ब्रह्मपुरी कालोनी के तत्वाधान जारी सात दिवसीय कथा में तीन दिवसीय शिव पार्थिव पूजन का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 31 से तीन फरवरी तक पूजन का आयोजन किया जाएगा। कथा दोपहर एक बजे से चार बजे तक जारी रहती है।


उन्होंने गुरुवार को माता सती और भगवान शिव का प्रसंग बताते हुए कहा कि शक एक ऐसी बीमारी है, जो अच्छे से अच्छे रिश्ते को भी तोड़ देती है। इस बीमारी का ना तो कोई इलाज है और ना ही कोई दवा। परंतु ऐसा नहीं कि संशय केवल मनुष्यों को होता है। इस बीमारी से तो देवी-देवता और दिव्य पुरुष भी अछूते नहीं हैं। जब रावण ने माता सीता का हरण किया था और भगवान राम और लक्ष्मण उन्हें ढूंढते हुए दर-दर विचरण कर रहें थे। उसी समय भगवान शिव और माता सती का श्री राम कथा सुनकर कैलाश वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में भगवान शिव को प्रभु श्री राम के दर्शन हुए। राम उस समय लीलावश माता सीता के वियोग में रो रहे थें, जिसके कारण उनकी लीला में विघ्न ना बनने की इच्छा से उन्होंने दूर से ही अपने आराध्य भगवान राम को प्रणाम किया। यह देख माता सती ने उनसे पूछा, हे नाथ, ऐसा कौन है जिसे स्वयं आप सिर झुकाकर प्रणाम कर रहे हैं। इस पर भगवान शिव ने उत्तर दिया, मैं अपने इष्ट प्रभु राम को प्रणाम कर रहा हूं, जिनकी कथा अभी अभी आप और मैं श्रवण करके आ रहे हैं। तब माता सती ने भगवान राम को देखा और उन्हें सीता जी के वियोग में ऐसे रोता-बिलखता और दर-दर भटकता देख उन्हें उनपर संदेह हो गया कि सच में वह भगवान हैं भी या नहीं। यह संदेह उन्होंने भगवान शिव के सामने प्रस्तुत किया जिसे सुन बाबा भोलेनाथ ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें कुछ समझ ना आया, तब भोलेनाथ ने माता सती को उनके विश्वास के लिए भगवान राम की परीक्षा लेने को कहा, और साथ ही हिदायत दी कि परीक्षा विवेकपूर्ण तरीके से ही लें अन्यथा नहीं। 

कोई टिप्पणी नहीं: