सीहोर : चेक बाउंस में 6 महीने की सजा और जुर्माना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जनवरी 2025

सीहोर : चेक बाउंस में 6 महीने की सजा और जुर्माना

Checq-bounce-punishment
सीहोर। चेक बाउंस के एक मामले में जज ने आरोपी को 6 माह की सजा व 80 हजार रुपए क्षतिपूर्ती के जुर्माना से दंडित किया है। जज द्वारा परिवाद को स्वीकार करते हुए सुनवाई की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने मामला सही पाया और आरोपी को सजा और जुर्माने के आदेश पारित किया है। इस संबंध  फरियादी के वकील अवधनारायण दांगी ने बताया कि न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त विरेन्द्र ठाकुर पिता कमल सिंह ठाकुर मेडिकल मार्केट श्यामपुर को छह माह की सजा एवं साढ़े सात लाख से अधिक का जुर्माना किया है। विगत 2022 को सुरेश ठाकुर निवारिया द्वारा चेक  बाउंस कराकर अभिकर्त्ता श्री दांगी द्वारा अपनी पैरवी कराई थी। लगभग ढाई साल न्यायालय विरेन्द्र पिता कमल सिंह ठाकुर को छह माह की सजा और करीब सात लाख 55 हजार रुपए फरियादी सुरेश ठाकुर निवारिया को प्रदान करने के संबंध में फैसला दिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: