मधुबनी : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती फुलपरास में : चक्रपाणि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2025

मधुबनी : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती फुलपरास में : चक्रपाणि

Karpoori-jayanti-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और राजद झंझारपुर के संगठन प्रभारी  डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने रविवार को  मधुबनी परिसदन में युवा राजद जिला अध्यक्ष रविरंजन कुमार राजा के द्वारा बनाए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर रथ को हरी झंड़ी दिखाने के बाद प्रेस कॉन्फेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि - भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती 24 जनवरी को मधुबनी - जिला के फुलपरास स्थित कृष्णा यादव इंटरस्तरीय हाईस्कूल सिसवाबरही परिसर में मनाई जाएगी। समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे। जयंती में राजद के सभी वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, एमएलसी, लोकसभा व विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रधान महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रेस को संबोधित करते हुए डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने  कहा कि देश और राज्य में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। देश निजीकरण के दौर से गुजर रहा है। देश के सभी सरकारी संस्थान को निजीकरण कर आरक्षण से वंचित किया जा रहा है। संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं मिला। केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन, कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। बिहार में घोटाला हो रहा है। राज्य, जिला, प्रखंड स्तर पर विकास योजनाओं में लूट मची है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। 


वही झंझारपुर संगठन इकाई के सभी चौदह प्रखंड में प्रखंड प्रभारी का घोषणा किया है। जो निम्न प्रकार है। बाबूबरही रामाशीष पासवान, लदनियाँ अरूण सिंह कुशवाहा,  खजौली - राजकुमार यादव, बासोपट्टी अरूण कुमार यादव, जयनगर भोगेन्द्र यादव,राजनगर मो. अंजार अहमद, अंधराठाढ़ी हरेराम राय, फुलपरास चुल्हाई कामत, मधेपुर बुद्धप्रकाश, घोघरडीहा वीणा देवी, खुटौना मिन्दु शहजादा, लौकही गुलाब कान्त यादव, झंझारपुर संजय यादव,  लखनौर प्रदीप प्रभाकर को बनाया गया है। उनके साथ राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव युवा जिला अध्यक्ष रविरंजन कुमार राजा, फ़ुलहसन अंसारी, रामानंद बैनेता, सुधीर यादव, अरुण कुमार चौधरी, समीर भिंडवाड़, श्रीनारायण महतो,  मो. कासीम, कुंदन कुमार , धर्मेंद्र यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: