पटना : बिहार के युवाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बनना है : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2025

पटना : बिहार के युवाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बनना है : प्रशांत किशोर

  • राहुल गांधी को नहीं पता कि जब बिहार में जाति जनगणना हुई थी तब महागठबंधन की सरकार थी

Prashant-kishore-jan-suraj
पटना (रजनीश के झा)। आज बिहार सत्याग्रह आश्रम से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राज्यव्यापी बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसका नेतृत्व जन सुराज के युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने बाइक रैली के बारे में प्रेस से जानकारी साझा करते हुए बताया कि आनंद मिश्रा के नेतृत्व में 100 बाइकर्स पूरे बिहार में 20 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगे। यात्रा का उद्देश्य बिहार के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उनकी आवाज बनना है। अपनी पदयात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह मैंने पूरे बिहार में पैदल यात्रा की, उसी तरह आनंद मिश्रा भी बाइक यात्रा कर बिहार के युवाओं से जुड़ेंगे। इसके साथ ही आनंद मिश्रा ने भी प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरी यात्रा प्रशांत जी के मार्गदर्शन में हो रही है। उन्होंने जो पैदल पदयात्रा कर बीज बोया है, उसे मैं बाइक यात्रा करके सींचूंगा।


राहुल गांधी को नहीं पता कि जब बिहार में जाति जनगणना हुई थी तब महागठबंधन की सरकार थी

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि जब बिहार में जाति जनगणना हुई थी, तब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। जब वह कहते हैं कि बिहार में अत्याचार हो रहे हैं, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए क्योंकि बिहार और देश में लंबे समय तक कांग्रेस की ही सरकार रही है। अगर कांग्रेस सिख दंगों के लिए माफी मांग सकती है तो उन्हें बिहार में जंगलराज के दौरान किए गए अत्याचारों के लिए भी माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उस समय बिहार में उनकी पार्टी के समर्थन से सरकार चल रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं: