दिल्ली : हिंदू कालेज में पुस्तक प्रदर्शनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जनवरी 2025

दिल्ली : हिंदू कालेज में पुस्तक प्रदर्शनी

  • पुस्तक प्रकाश देती है : प्रो रीना जैन 

Book-exibition-delhi
दिल्ली (रजनीश के झा)। पुस्तक प्रकाश देती है और हमारा जीवन आलोकित करती है। हिन्दी भाषा में साहित्य, संस्कृति, विज्ञान तथा समाज विज्ञान की ऐसी किताबों का खजाना दुर्लभ है जो राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने जुटाया है। हिंदू कालेज में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की चलित पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उप प्राचार्य प्रो रीना जैन ने कहा कि राजभाषा के अंतर्गत हिंदी को बढ़ावा देने के लिए भी हिंदी पुस्तकों का अध्ययन आवश्यक है। उद्घाटन समारोह में हिंदी विभाग के प्रभारी प्रो बिमलेंदु तीर्थंकर ने कहा कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की यह प्रदर्शनी सभी आयु वर्ग और संकायों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। कालेज के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ संजीव दत्त शर्मा ने हिंदू कालेज पुस्तकालय द्वारा प्रदत्त विभिन्न सुविधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि विद्यार्थी न्यास की पुस्तकों से अपने घर में निजी पुस्तकालय भी बना सकते हैं। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पल्लव ने कहा कि यह वर्ष अमरकांत, कृष्णा सोबती और मोहन राकेश जैसे मूर्धन्य हिंदी साहित्यकारों का शताब्दी वर्ष है जिसमें साहित्य और पठन पाठन की विभिन्न गतिविधियों से नई पीढ़ी अपने पुरोधाओं को याद कर सकेगी। इस अवसर पर हिंदी विभाग के डॉ पवन कुमार, डॉ प्रज्ञा त्रिवेदी सहित अनेक शिक्षक और पुस्तकालय कर्मचारी भी उपस्थित थे। प्रदर्शनी का कालेज के विद्यार्थियों और आसपास के शोधार्थियों ने लाभ उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं: