दरभंगा : अभियंत्रण महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 7 विद्यार्थियों का हुआ चयन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जनवरी 2025

दरभंगा : अभियंत्रण महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 7 विद्यार्थियों का हुआ चयन।

Campus-placement-darbhanga
दरभंगा (रजनीश के झा)। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत संचालित दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में EPS Electrical, Bangalore कंपनी ने इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग (सत्र 2021-25) के 7 छात्रों का चयन 2.4 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर किया। EPS Electrical, Bangalore के प्रतिनिधियों ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की क्षमता की सराहना की। कंपनी ने इस क्षेत्र से और अधिक प्रतिभाओं को अवसर देने का आश्वासन दिया। संस्थान के ट्रेनिंग प्लेसमेंट पदाधिकारी श्री मो० अलिमुल्लाह अनवर और सहायक पदाधिकारी श्री प्रफुल चंद्र ने जानकारी दी कि चयनित छात्र/छात्राओं में  हर्ष राज, राहुल कुमार, रजनीश कुमार, पल्लवी राज, शिवानी प्रिया, अमित रंजनऔर  अस्मित कुमार शामिल हैं। संस्थान के प्राचार्य प्रो० डॉ० संदीप तिवारी ने चयनित छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस उपलब्धि को संस्थान और छात्रों की मेहनत का परिणाम बताते हुए संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं: