सीहोर । प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था के द्वारा सीहोर जिले के विभिन्न गाँव में पढाई ऐप का शुभारंभ किया गया प्रथम संस्था के स्टाफ एवं स्वयं सेवको द्वारा गाँव एवं शहर के घर-घर, गली, मोहल्ले, पंचायत एवं स्कूलो में जाकर पढाई ऐप के बारे में जानकरी दी और अभिभावक एवं बच्चो के मोबाइल में पढाई ऐप को इनस्टॉल कराया गया यह ऐप एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से कार्य करता हे बच्चा मोबाइल में अपनी प्रोफाइल बनाकर अनुच्छेद की पढाई करता हे पढाई ऐप बच्चो की आवाज को सुनकर बच्चे के द्वारा पढ़े गए शब्द सही हे या गलत उसकी जानकरी देता हे बच्चा स्वयं की पढाई का स्तर के अनुरूप जाँच करके आगे बढता जाता हे बच्चे के द्वारा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद यह ऐप बच्चे के पढाई के सही स्तर की जानकारी देता हे जिससे बच्चे एवं उनके अभिभावक को बच्चे की पढाई के सही स्तर का पता चलता हे और अभिभावक बच्चो की पढाई के स्तर के अनुरूप ध्यान दे सके I बच्चा पढाई ऐप में स्वयं की आवाज को प्ले करके सुन सकता हे एवं बार-बार अनुच्छेद, कहानी, शब्द एवं अक्षर पढ़ सकता हे पढाई ऐप का मुख्य उद्देश्य बच्चो के पढाई के स्तर में सुधार एवं पढाई में रुची को बढाना हे यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से निःशुल्क मोबाइल में अपलोड किया जा सकता हे यह ऐप ऑफलाइन में भी कार्य करता हे पढाई ऐप के शुभारंभ से अभिभावक एवं बच्चे बहुत खुश हुए अभिभावको ने पढाई ऐप के शुभारंभ लिए प्रथम संस्था का धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी।
सोमवार, 20 जनवरी 2025
सीहोर : प्रथम संस्था द्वारा पढाई ऐप का शुभारंभ हुआ
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें