सीहोर : दरगार परिसर में फहराया तिरंगा, पर्यावरण सुरक्षा,समरसता एकता का संकल्प - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जनवरी 2025

सीहोर : दरगार परिसर में फहराया तिरंगा, पर्यावरण सुरक्षा,समरसता एकता का संकल्प

Tri-color-in-dargah-sehore
सीहोर। राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ, ऑल इंडिया मुस्लिम तैयार कमेटी और राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के द्वारा संयुक्त रूप से हजरत दुल्हाबादशाह बाबा दरगाह परिसर में गणतंता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान ने राष्ट्रध्वज फहराया। ऑल इंडिया मुस्लिम तैयार कमेटी के जिलाध्यक्ष रिजवान पठान के द्वारा बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान गान के बाद उपास्थितजनों ने देश रक्षा पर्यावरण सुरक्षा, समरसता, एकता, समाजिक सौहार्द और हिन्दू मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे्रं मुख्तियार पठान, अजहर बाबा अनवर बाबा, रईस मंत्री, दानिश खान,आफताब आगमन, अमीर शेख, आवेश खान, सद्दाम खान,टीपू खान, अरशद खान, अरहान अंसारी, सद्दाम पटेल रईस खान आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं: