सीहोर : प्रतिभावान छात्रा है आरूषी, करेंगे हर संभव मदद, विधायक राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 जनवरी 2025

सीहोर : प्रतिभावान छात्रा है आरूषी, करेंगे हर संभव मदद, विधायक राय

  • प्रतिभावान छात्रा आरुषि को विधायक राय ने दिया आशीर्वाद

Arushi-sehore
सीहोर। लोक शिक्षण संचानालय स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में गजल गायन के माध्यम से शहर का नाम रोशन करने वाली छात्रा आरुषि विश्वकर्मा  को प्रोत्साहित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि शास्त्रीय संगीत मैं गजल भजन गायक गायिका अब काफी कम संख्या में बचे है इसके बावजूद आर्थिक पारिवारिक विकट हालातो में राज्य स्तर पर आरुषि के द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त करना सराहनीय कार्य है। 


ग़ज़ल गायन में राज्य स्तर पर  प्रथम स्थान प्राप्त कर सीहोर जिले को गोरवानवित करने वाली आरुषि विश्वकर्मा को आशीर्वाद देते हुए विधायक सुदेश राय ने आगे कहा कि आरुषि विश्वकर्मा को हर संभव मदद करेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली गायन प्रतियोगिताओं में वहां सरलता से हिस्सा ले सके ऐसे प्रयास भी करेंगे। बीते दिनों राष्ट्रीय बालरंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में किया गया जिसमें  छात्रा आरूषी विश्वकर्मा ने संगीतकार शुभम विश्वकर्मा के मार्गदर्शन मे स्वरचित ग़ज़ल गायन में राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है । आरुषी लुर्द् माता स्कूल मे BPL कोटा के अंतर्गत अध्ययनरत है आरुषी बचपन से ही संगीत मे रुचि रखती है!आरुषी के पिता नही है आरुषी के दो छोटे भाई बहन है सभी का लालन पोषण माता करती है! विधायक सुदेश राय ने आरुषि वश्वकर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं: