दरभंगा : बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी की पत्नी के स्कूल में निगरानी विभाग की छापामारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2025

दरभंगा : बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी की पत्नी के स्कूल में निगरानी विभाग की छापामारी

दरभंगा। बेतिया (प. चम्पारण) में पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के सदर प्रखंड, गौसाघाट स्थित बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में निगरानी विभाग की टीम ने छापामारी की। छापामारी लगभग 2 घंटे से अधिक तक चली। स्कूल में  कागजातों को खंगाला गया। ज्ञात हो कि स्कूल जिला शिक्षा पदाधिकारी की पत्नी सुषमा कुमारी के नाम से चल रहा है। निगरानी की टीम में 5 सदस्य शामिल थे, जो पटना से गुरूवार की सुबह पहुंचे थे। टीम ने दरभंगा, समस्तीपुर, बेतिया सहित अन्य जगहों पर छापामारी की  है। स्कूल प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि स्कूल में निगरानी की टीम कागजात की जांच कर रही है। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर सुषमा कुमारी बताई जाती है। टीम स्कूल प्रबंधक सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ की है। 2 वर्ष पूर्व स्कूल के उद्घाटन के दौरान कवि कुमार विश्वास सहित कई चर्चित हस्ती शामिल हुए थे। बताया जाता है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के समस्तीपुर स्थित बहादुरपुर के ठाकुर सदन में भी छापामारी की गई। उनकी सास निर्मला शर्मा के आवास पर भी सुबह से निगरानी की टीम ड्यूटी पर लगे थे। रजनीकांत प्रवीण समस्तीपुर जिला में भी रह चुके हैं। उनकी सास बहादुरपुर मिडिल स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत हो चुकी है। वहीं उनकी पत्नी समस्तीपुर के काशीपुर मोहल्ले में अवस्थित तिरहुत एकेडमी स्कूल में कार्यरत थी। फिलहाल उनकी पत्नी दरभंगा में निजी स्कूल का संचालन डायरेक्टर के रूप में कर रही हैं। इधर निगरानी टीम में शामिल पदाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। बताया जाता है कि रजनीकांत प्रवीण के घर से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद की गई है। वहीं जमीन, फ्लैट सहित बैंक खाते का कागजात बरामद हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि निगरानी की टीम के द्वारा जो भी कागजात की मांग की गई थी, वह सब दिखाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: