सीहोर : बंदूक के बल पर कंपनी ने कराया ईट बनाने वाले कई परिवारों का राशन पानी बंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

सीहोर : बंदूक के बल पर कंपनी ने कराया ईट बनाने वाले कई परिवारों का राशन पानी बंद

  • ईट निर्माण से जुड़े कई मजदूर हुए बेरोजगार,  कहा ले जाए बच्चों को चिंता में कई परिवार,
  • प्रशासन ने दी बलपूर्वक ईट भटटों और 20 से अधिक कच्चे मकानों को तोडऩे की चेतवानी

Sehore-labour-problame
सीहोर। बंदूक के बल पर एक्मे पेपर लिमिटेड कंपनी ने सीवन नदी के पास ईट बनाने वाले प्रजापति समाज के कई परिवारों का राशन पानी और ईट बनाने का कच्चा माल लाना ले जाना बंद कर दिया है। कच्चा माल नहीं आने देने से ईट निर्माण का काम पूरी तरह से बंद हो गया है। ईट निर्माण से जुड़े कई मजदूर बेरोजगार होकर घर बैठ गए है। भटटों में दबी कच्ची 12 लाख ईटो को निकालना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने नोटिस देकर 14 फरवरी शुक्रवार को बलपूर्वक ईट भटटों और 20 से अधिक कच्चे मकानों को तोडऩे की चेतवानी जारी कर दी है। बच्चों को कहा लेकर जाए चिंता में कई परिवार रात को सो नहीं पा रहे है। करबला पुल के पास एक्मे पेपर लिमिटेड कंपनी ने एक दर्जन गार्ड हथियारों से लेस कर तैनात कर दिए है। अनेक विवादों में रही एक्मे पेपर लिमिटेड कंपनी 50 साल बाद प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर प्रजापति समाज के परिवारों पर बेदखली की कार्रवाही करा रही है।


सामान्य नागरिकों के सरकारी कार्यो के लिए कार्यालय के चक्कर कटवाने वाला प्रशासन एक्मे पेपर लिमिटेड कंपनी के लिए तत्परता से काम कर रहा है। प्रशासन ने सीवन नदी किनारे करबला पुल के पास गुजरे पचास सालों से कच्चे घरों में रहकर ईट निर्माण कर जीवन यापन कर रहे प्रजापति और कुशवाहा समाज के परिवारों को जमीन से बेदखल करने के लिए नोटिस जारी कर दिए है। इधर बंदूक के बल पर एक्मे पेपर लिमिटेड कंपनी ने ईट बनाने वाले प्रजापति समाज के कई परिवारों का रास्ता बंद कर राशन पानी और ईट बनाने का कच्चा माल लाना बंद कर दिया है। भरी खाली ट्रेक्टर ट्राली लाने ले जाने और राशन का सामान पीने का पानी लाने ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है। कंपनी के गार्डो ने प्रजापति समाज के लोगों को ईट भटटों के पास ही नजर बंद कर दिया है लेकिन कंपनी के लिए काम कर रहा प्रशासन प्रजापति समाज के लोगों की इस दशा से परिचित होने के बावजूद आंखे बंद कर बैठा है।जनसुनवाई में मदद की गुहार लगा चुके प्रजापति और कुशवाह समाज के लोगों की कोई सुनने को तैयार नही है। ईट बनाने वाले कैलाश प्रजापति, कमलेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, रामदयाल राजपूत, गजेंद्र कुमार, आशा बाई, बलराम प्रजापति, संजय प्रजापति, अयोध्या बाई, सुनिता बाई, किशनलाल, राधेकिशन प्रजापति, हेमंत प्रजापति, राजू कुशवाह, अभिषेक प्रजापति, सावित्री बाई आदि ने शासन प्रशासन से बेदखली की कार्रवाही तत्काल रोकने,हथियारों से लेस गार्डो को हटाने,राशन पानी और कच्चा माल लाने ले जाने सहित बेदखली की स्थिति में ईट निर्माण और रहने के लिए पर्यापत जमीन उपलब्ध कराने मकान बनाने के लिए एक्मे पेपर लिमिटेड कंपनी से मुआवजा राशि प्रदान कराने की मांग की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: