सीहोर। राज्य आनंद संस्थान द्वारा आनंद से संबंधित अंतर्राष्ट्रयी विश्व दिवसों का आयोजन किया जाता है। गुरुवार को श्रद्धा भक्ति सेवा समिति और संकल्प वृद्धाश्रम के तत्वाधान में तीन दिवसीय विश्व सामाजिक न्याय दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां पर मौजूद वृद्धजनों के मध्य आनंद के पल बिताए। पहले दिन यहां पर संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक राहुल सिंह के मार्गदर्शन में कैरम प्रतियोगिता और अंतक्षरी आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला संस्कार मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र माहेश्वरी, केन्द्र के प्रभारी नटवर कुशवाहा, विकास अग्रवाल, आकाश राय और कमलेश राय आदि शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी महेश यादव के निर्देश में किया गया था। संचालक श्री सिंह ने बताया कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर गरीबी, बहिष्कार और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाता है। साथ ही बेरोजगारी, मानवाधिकार और सामाजिक सुरक्षा के विषयों पर भी चर्चा की जाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि समाज में हर व्यक्ति अपने मानवाधिकारों और आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सके। यह दिवस सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का प्रतीक है।
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

सीहोर : तीन दिवसीय विश्व सामाजिक न्याय दिवस महोत्सव का शुभारंभ
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें