मधुबनी : बिस्फी में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

मधुबनी : बिस्फी में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

Madhubani-cricket
बिस्फी/मधुबनी  (रजनीश के झा)। प्रखंड के ग्राम पंचायत रथोंस के सिबौल गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.जिसमें मुख्य अतिथि युवा राजद नेता आरिफ जिलानी अम्बर सहित पूर्व उपप्रमुख बिस्फी मो. मोहिउद्दीन राजद नेता बेचन यादव के उपस्थिति में संयुक्त रूप से फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया. इस मौके पर युवा नेता आरिफ जिलानी अम्बर ने कहा कि आज का समय बदल चुका है, जब खेल को समय की बर्बादी माना जाता था। वर्तमान में कई खिलाड़ी खेल के माध्यम से न केवल अपनी पहचान बना रहे हैं, बल्कि कीर्तिमान भी स्थापित कर रहे हैं।खेल से जातिवाद की भावना खत्म होती है और टीम भावना विकसित होता है। क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है। खेल से न सिर्फ शारीरिक बल्कि बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। खेलों से सामाजिक कौशल का विकास,टीम वर्क की छमता,मस्तिष्क विकास, शारीरिक विकास,इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद ,भावनात्मक विकास,धैर्य,सहनशीलता आदि का विकास होता है. इसलिए समय समय पर खेल आवश्यक है। इस अवसर पर बेचन यादव, अभिमन्यु कुमार,मो. कासिम, मो.सलमान, गुड्डू कुमार, मिस्टर साहब, जयकुमार, मो.जमील, गगन कुमार, मो.रिजवान सहित उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: