मधुबनी : बजट लच्छेदार शब्दों की बाजीगरी : राजद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

मधुबनी : बजट लच्छेदार शब्दों की बाजीगरी : राजद

Madhubani-rjd
मधुबनी (रजनीश के झा)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी के जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय ने कहा कि लच्छेदार शब्दों की बाजीगरी और भ्रामक बातों से युक्त मोदी सरकार का आम बजट बेरोजगारी, महंगाई, आय और मजदूरी में भारी गिरावट की मार झेल रहे देश के मेहनतकश अवाम पर एक और मार है। उन्हें इस संकट और पीड़ा के दौर से निकालने के बजाये, यह बजट उनकी ही जेब काटने वाला साबित हुआ है। मोदी सरकार के इस बजट ने बिहार समेत देश के हर वर्ग को पुनः एक बार निराश किया है। बिहार जैसे राज्यों को दरकिनार कर के समावेशी विकास का सपना बस 'सपना' मात्र ही है। हर बार की तरह इस बार भी बिहार को निराशा ही हाथ लगी है। आम बजट पिछले 10 सालों का सबसे कमजोर बजट है। बजट से मध्यम वर्ग के लोगों को निराशा हुई है। सरकार एक तरफ कह रही है कि 12 लाख पर कोई टैक्स नहीं जबकि दूसरी ओर 8 से 12 लाख पर 10% का स्लैब लागू करना भ्रामक और जनता को धोखा देना है। यह बजट अवश्य ही कॉरपोरट घरानों और अति-धनिकों के लिये "अमृत" है जिनके लिये कॉरपोरेट टैक्स को लगातार घटाकर निजीकरण की मुहिम को और अधिक तेज कर दिया है। बजट में व्यापक आबादी वाले हिस्से किसान-मजदूरों की मांगों और आंदोलन को दरकिनार कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: