पटना : सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैवीनाथ धाम की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 फ़रवरी 2025

पटना : सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैवीनाथ धाम की मांग

upendra-chauhan-morcha
पटना (रजनीश के झा)। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक बयान जारी कर बताया कि बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज  रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैवीनाथ धाम करने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखा गया है। श्री पटेल ने कहा कि सुल्तानगंज स्थित ''अजगैवीनाथ धाम'' एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल एवं हिंदू मंदिर है। अजगैवीनाथ मंदिर पवित्र मां गंगा नदी के तट पर स्थित है एवं हिंदू सनातन संस्कृति की प्राचीन धरोहर है । भगवान शिव के नाम से विश्व प्रसिद्ध ''अजगैवीनाथ धाम'' मंदिर देश के करोड़ों श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है और यह सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के निकट है। श्रावणी मेला में यहां दर्शन हेतु करोड़ों भक्त गणों एवं श्रद्धालुओं को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन उतरकर जाना पड़ता है । इसलिए माननीय प्रधानमंत्री जी से राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने पत्र लिखकर अनुरोध एवं निवेदन किया है कि सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ''अजगैवीनाथ धाम'' किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: