सीहोर : मस्जिदों के आसपास साफ सफाई बिजली पानी की सुचारू व्यवस्थाऐं कराने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

सीहोर : मस्जिदों के आसपास साफ सफाई बिजली पानी की सुचारू व्यवस्थाऐं कराने की मांग

Sehore-mosque
सीहोर। इबादत का पाक रमजान माह 2 मार्च रविवार से शुरू हो रहा है। रमजान माह लगातार एक माह तक जारी रहेगा। पाक रमजान माह में मुस्लिम समाजजन मस्जिदों में तराबिया पढ़ेगे और नमाज अदा करने के साथ रोजा इफ्तार भी करेंगे। राष्ट्रीय पदमांदा मस्लिम महासंघ प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान ने रमजान माह को देखते हुए नगर पालिका परिषद से शहर की पुख्ता मस्जिद, जामा मस्जिद, लाल मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, मोरछली मस्जिद, जामुनपुरा मस्जिद, दीवान बाग की मस्जिद, जमदेश नगर की मस्जिद, चौपड़ा वाली मस्जिद,दुल्हाबादशाह मस्जिद, सब्जी मंडी वाली मस्जिद, इंग्लिशपुरा मस्जिद, एक मीनारा मस्जिद गंज, तीन मीनारा मस्जिद कस्बा, गल्लमंडी मस्जिद,पलटन एरिया वाली मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों के आसपास नियमिति साफ सफाई बिजली लाईट की व्यवस्था और मस्जिदों में वजू के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: