सीहोर : कार्यकर्ताओं को पार्टी के हर काम में निभाना चाहिए सहभागीता, सर्वोपरी है संगठन : विधायक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025

सीहोर : कार्यकर्ताओं को पार्टी के हर काम में निभाना चाहिए सहभागीता, सर्वोपरी है संगठन : विधायक

Sehore-bjp
सीहोर। शुक्रवार को कृष्णसेलीब्रेशन गार्डन में भोपाल नाका मित्र मंडल के द्वारा आयोजित नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेंवाड़ा के स्वागत सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए विधायक सुदेश राय ने कहा की मंत्री,विधायक संगठन से बढ़े नहीं होते है सर्वोपरी संगठन ही होता है। संगठन में तपकर हीं पदाधिकारियों और जनप्रतिनियिों का जन्म होता है। हमारे नये कप्तान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला कार्यालय सहित अन्य अनेक बड़ी सौगाते मिलने जा रही है। हर एक कार्यकर्ता को पार्टी के हर काम में सहभागीता निभाना चाहिए।


उन्होने कहा की नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा अनुभवशाली है युवा मोर्चा अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए उन्होने संगठन और नागरिकों के लिए सराहनीय कार्य किए है। जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा का संगठन और नपा संचालन का ज्ञान अब कार्यकर्ताओं को मिलने जा रहा है। विधायक सुदेश राय ने आगे कहा की उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन और भी मजबूत होगा और हर एक कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलका काम करेगा उन्होने कहा की भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय एवं भाजपा नेता सन्नी महाजन समिमलित रहे तो वही कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर के द्वारा की गई। मित्र मंडल के विजेन्द्र परमार, अजय राजपूत, प्रितेश राठौर, आशुतोष त्यागी, विजय तिवारी, मयंक राठौर, ललित त्यागी, अंकित राठौर, ललित राठौर, विवेक राय, दिलीप राठौर, आलोक ठाकुर, अंकित वशिष्ठ, गजेन्द्र सिंह सिसौदिया, शैलेन्द्र परमार, नीरज मेवाड़ा, जित्तू राठौर, जितेन्द्र बैरागी, प्रतीक जैन, गोलू राठौर के अलावा पार्षद और क्षेत्रवासियों के द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा और विधायक सुदेश राय नपाध्यक्ष पिं्रस राठौर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता मानसिंह पंवार,जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता जिला महामंत्री रवि नागले,कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता का शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेटकर स्वागत कर सम्मान किया गया।  


नवागत जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा की भोपाल नाका मित्र मंडल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने जो स्वागत किया है, उसका मैं आजीवन आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार के द्वारा सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र से अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मेरी कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि वह इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि हमारे जनप्रिय जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा युवा मोर्चा में पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया था, इसके बाद उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल में शहरवासियों की बुनियादी समस्याओं के साथ जो पेयजल योजना बनाई थी, उससे नगरवासियों की पेयजल समस्या को दूर किया था। भाजपा में सभी वगोज़र्् का हित सुरक्षित है। सभी को साथ लेकर चलने का हुनर भाजपा ही जानती है। कार्यक्रम का संपूर्ण सफल संचालन भाजपा जिला मंत्री प्रितेश राठौर के द्वारा किया गया और आभार भाजपा नगर मंत्री आशुतोष त्यागी द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्पद भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मीडिया कर्मी और सममानीय नागरिक गण मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: