- गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आयोजन को लेकर हुई जिलास्तरीय बैठक
अखिल विश्व गायत्री शक्ति पीठ उप जोन समन्वयक रघुनाथ प्रसाद हजारी ने बताया की शहर में पहली बार आयोजित होने जा रहे 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भारतीय संस्कृति के उन महान सूत्रों को जानने का अवसर मिलेगा जिनसे मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण निर्मित होना संभव होता है। यज्ञ में नि:शुल्क आहुतियाँ देकर पुण्य लाभ प्राप्त करने और विविध संस्कार सम्पन्न कराने लिए तीन लाख श्रद्धालुओंं के पहुंचने संभावना बनी हुई है। आयोजन समिति के सह संयोजक डॉ. डॉ विमल तेजपाल ने कहा की यज्ञ में आमंत्रण देने के लिये 108 गावों में और नगर के प्रत्येक बैठक होंगी। मोहल्ले में प्रचार अभियान प्रारम्भ कर दिया गया है। महायज्ञ समिति युवा संयोजक मनोहर दांगी ने बताया की 27 अप्रैल रविवार दोप. 3 बजे मनकामेश्वर मन्दिर से यज्ञ स्थल तक नगर के प्रमुख मार्गो से होकर भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन सायं 6 बजे आद्यशक्ति गायत्री-युग शक्ति गायत्री पर उद्बोधन होगा। इसी प्रकार 28 अप्रैल सोमवार को प्रात: 5 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग कराया जाएगा जिस के बाद सुबह 7 बजे यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ पर विचार मंथन होगा,दोप. 2 बजे नवदंपति शिविर का आयोजन होगा। दोपहर 3 बजे युवा जागरण एवं जैविक कृषि गोपालन पर विशेष उद्बोधन होगा। शाम 6 बजे नारियों जागो स्वयं को पहचानो विशेष उद्बोधन होगा।
इसी प्रकार 29 अप्रैल मंगलवार को सुबह 5 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग सुबह 7 बजे संस्कार परंपरा गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार एवं दोपहर 2 बजे नारी जागरण एवं कन्या कौशल शिविर आयोजित होगा इसी दिन शाम 5 बजे मुख्य अतिथि आदरणीया शैफाली पण्डया दीदी शांतिकुंज हरिद्वार का विशेष उद्बोधन एवं राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने इस विचार मंथन होगा और सप्त आन्दोलन दीप महायज्ञ नशा निवारण संकल्प दिला जाएगा। चतुर्थ दिवस 30 अप्रैल बुधवार को सुबह 5 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग सुबह 7 बजे युगतीर्थ शांतिकुंज गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार पूणाहुर्ति एवं वन्दनीया माताजी की जन्म शताब्दी के न्यूनतम संकल्प एवं नशा निवारण संकल्प साधना, ज्ञानघट-अंशदान प्रशिक्षित समयदानी, युग साहित्य प्रचार का संकल्प दिलाया जाएगा। आयोजन में सभी भारतीय वेषभूषा कुर्ता-धोती में शामिल होंगे। बैठक में मुख रूप से जिला समन्वयक प्रेमलाल कुशवाहा, शशि शर्मा, ललिता राय,राजेंद्र नामदेव,रमाकांत शर्मा, द्वारका प्रसाद वर्मा,रामनारायण,यशपाल कुशवाहा,कैलाश धनगर,हरिनारायण पाटीदार,महेश विजयवर्गीय,रामरत्न मालवीय,अनिल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें