- नारी सशक्तिकरण शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर हुई शक्तिपीठ में जिला स्तरीय बैठक
- महायज्ञ में सम्मिलित होने देश भर से सीहोर आऐंगे श्रद्धालु
महायज्ञ समिति युवा संयोजक मनोहर दांगी ने बताया की 27 अप्रैल रविवार दोप. 3 बजे मनकामेश्वर मन्दिर से यज्ञ स्थल तक नगर के प्रमुख मागोज़् से होकर भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन सायं 6 बजे आद्यशक्ति गायत्री-युग शक्ति गायत्री पर उद्बोधन होगा। इसी प्रकार 28 अप्रैल सोमवार को प्रात: 5 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग कराया जाएगा जिस के बाद सुबह 7 बजे यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ पर विचार मंथन होगा,दोप. 2 बजे नवदंपति शिविर का आयोजन होगा। दोपहर 3 बजे युवा जागरण एवं जैविक कृषि गोपालन पर विशेष उद्बोधन होगा। शाम 6 बजे नारियों जागो स्वयं को पहचानो विशेष उद्बोधन होगा। इसी प्रकार 29 अप्रैल मंगलवार को सुबह 5 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग सुबह 7 बजे संस्कार परंपरा गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार एवं दोपहर 2 बजे नारी जागरण एवं कन्या कौशल शिविर आयोजित होगा इसी दिन शाम 5 बजे मुख्य अतिथि आदरणीया शैफाली पण्डया दीदी शांतिकुंज हरिद्वार का विशेष उद्बोधन एवं राष्ट्र समथज़् और सशक्त कैसे बने इस विचार मंथन होगा और सप्त आन्दोलन दीप महायज्ञ नशा निवारण संकल्प दिलाया जाएगा। आयोजन में सभी भारतीय वेषभूषा कुर्ता-धोती में शामिल होंगे। जिला स्तरीय बैठक में मुख रूप से जिला समन्वयक प्रेमलाल कुशवाहा, शशि शर्मा, ललिता राय, राजेंद्र नामदेव, रमाकांत शर्मा, द्वारका प्रसाद वमाज़्, रामनारायण, यशपाल कुशवाहा, कैलाश धनगर, हरिनारायण पाटीदार, महेश विजयवर्गीय, रामरत्न मालवीय, अनिल श्रीवास्तव, बने सिंह, नरेश वर्मा, बाबूलाल वर्मा, राकेश कुमार नर्मदा प्रसाद वर्मा, बैजन्ती बाई, धमेंद,्र सुरेश त्यागी, माया त्यागी, हरिनारायण पाटीदार, पुष्पा शर्मा, पंकज पालीवाल, रामगोपाल मुकाती, डी के वर्मा, शशिकांत नागर, दुर्गेश नागर,बद्री प्रसाद, दीनदयाल भावसार, निर्मला भावसार, नारायण प्रसाद, अनिल श्रीवास्तव, आर्यन लेवे, रामनारायण, हरिओम लेवे, संगीता, ललिता गौर, ओमप्रकाश वर्मा, नाथू सिंह, आत्माराम चंद्रवंशी, द्वारका प्रसाद वर्मा,जगदीश प्रसाद, गायत्री, राजेश पटेल, सतीश चंद्रवंशी, अमन वर्मा , गोविंद वर्मा, ललिता माहेश्वरी, जीवन सिंह, प्रकाश, मनोहर दास,ठाकुर प्रसाद पाटीदार, प्रमोद राठौर, विजयदास, हेमराज परमार, रामरतन मालवीय सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें