मधुबनी : बेनीपट्टी बुनियाद केंद्र पर लाभुकों को दिया गया बैटरी चालित ट्राइसाइकिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 अप्रैल 2025

मधुबनी : बेनीपट्टी बुनियाद केंद्र पर लाभुकों को दिया गया बैटरी चालित ट्राइसाइकिल

Tricycle-distribution-madhubani
मधुबनी/बेनीपट्टी (रजनीश के झा)। बुनियाद केंद्र पर 13 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल दिया गया। जिला पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा के निर्देशानुसार यह वितरण बेनीपट्टी अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र से किया गया। बेनीपट्टी अनुमंडल के 15 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया जिसमे से 13 लाभुक ट्राइसाइकिल लेने आए। वितरण एडीएसएस श्री आशीष अमन के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। वितरण के पहले लाभुकों को UDID बनाने के महत्वता के विषय में बताया गया एवं आवेदन करने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसके पश्चात वितरण किया गया। वितरण के समय शम्भु कुमार, कामिनी कुमारी, अनीश कुमार, नवल किशोर एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थें। 

कोई टिप्पणी नहीं: