मधुबनी : पंडौल एवं बेनीपट्टी में 11 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल दिया गया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 मई 2025

मधुबनी : पंडौल एवं बेनीपट्टी में 11 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल दिया गया।

Tri-cycle-distribution-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में यह वितरण झंझारपुर अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र से किया गया। सदर एवं बेनीपट्टी अनुमंडल के 15 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया जिसमे से 11 लाभुक ट्राइसाइकिल लेने आए। वितरण ADSS श्री आशीष अमन के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसके पश्चात ट्राइसाइकिल वितरण किया गया। लाभुकों से UDID बनाने हेतु अनुरोध किया गया। वितरण के समय जिला बुनियाद केंद्र प्रबंधक मनीषा, लेखपाल संजीव, केंद्र प्रबंधक शंभूनाथ एवं फिजियो आदिल उपस्थित थें।

कोई टिप्पणी नहीं: