मधुबनी (रजनीश के झा)। कल 17 जुलाई दिन शनिवार को टाउन कल्ब मैदान से ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिला अधयक्ष प्रभाशूं झा जी की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि सासंद डा अशोक कुमार यादव विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर की उपस्थिति में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता एवं हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम साहस और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के सम्मान में सफलता प्राप्त को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 17/05/2025 दिन शनिवार को टाउन कल्ब मैदान से समय 04 बजे विशाल तिरंगा यात्रा शहर में निकाला जाएगा। इस तिरंगा यात्रा में सासंद, विधायकगण, विधान पार्षद सहित कई नेतागण शामिल रहेगें। आप सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होकर देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान में हौसला , उत्साह और मनोबल को ऊंचा बढ़ाए। बैठक में देवेन्द्र कुमार यादव सुबोध चौधरी रंजीत यादव, मनोज कुमार मुन्ना राधा देवी, प्रमोद सिंह सतीश ठाकुर, प्रफुल्ल झा, पिंटू मिश्रा अमरनाथ प्रसाद आदित्य झा कन्हैया साह नागेन्द्र राउत, वरूण लाल दास रंधीर ठाकुर आनंद सिंह, फेकू यादव,सहित कई कार्यकता शामिल थे।
शुक्रवार, 16 मई 2025

मधुबनी : ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगा भाजपा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें