मधुबनी (रजनीश के झा)। आज दिनांक 11 मई 2025 को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक संगठन के वरिष्ठ साथी इन्द्रशेखर झा जी के आवास पर आयोजित हुई जिसमें ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष वशिष्ठ नारायणन झा एवं प्रदेश अध्यक्ष ललित झा के द्वारा मधुबनी जिला के विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया जिनका नाम निम्न है। प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता राजेश कुमार झा मोहन, उपाध्यक्ष भवाननद झा एवं सुभाष मिश्र जिला महासचिव पदीप झा, विकास झा, ललित कुमार मिश्रा एवं मधुबनी नगर अध्यक्ष राहुल मिश्रा को बनाया गया! इन सभी पदाधिकारी के मनोनयन पर पुरे जिले से बधाई दी गई! बैठक मे सर्वसम्मति से राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण के हित मे हमेशा से काम करती रही है, ब्राह्मण के साथ अब किसी भी प्रकार की राजनितिक भेदभाव वर्दास्त नहीं की जाएगी! राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ब्राह्मण की सबसे पुराना व मजबूत संग़ठन है! मधुबनी के 21 प्रखंड मे संगठन की कमिटी बनाई जाएगी, साथ ही आने वाले समय मे संगठन के द्वारा गरीब बच्चे, बच्चियों की पढ़ाई लिखाई मे मदत, गरीब बच्ची की शादी मे सहयोग, सहित सामाजिक कार्यों मे संगठन बढ़ चढ़ कर अपनी भागेदारी देगी! बैठक को युवा अध्यक्ष सुमित झा, इन्द्र शेखर झा, सुनील भूषण झा, राजन झा, अमितेश कुमार झा सहित सैकड़ो लोगो ने सम्बोधित किये!!
रविवार, 11 मई 2025
मधुबनी : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें