सीहोर। सीवन नदी के पुनर्जीवन का महत्वाकांक्षी अभियान जारी है। नगर पालिका ने नदी के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार को 25 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है। अभियान की शुरुआत गत दिनों प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की उपस्थिति में की गई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने की थी। गंगा जल संवर्धन योजना के अंतर्गत चल रहे इस अभियान में बारिश से पहले इसका गहरीकरण हो सकेगा। गुरुवार को पोकलेन मशीन की मदद से मलबा और नदी के चट्टनों को तोड़कर करीब 50 से अधिक डंपर की मदद से सफाई की गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के अंतर्गत महिला घाट पर पोकलेन और आधा दर्जन डंपर की मदद से नदी से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान शहर के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नदी की सफाई के लिए पोकलेन मशीन और डंपर का उपयोग किया जा रहा है। यह अभियान बारिश के मौसम तक जारी रहेगा ताकि नदी में पर्याप्त जल बना रहे और क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
बारिश से पहले पूरा होना है गहरीकरण का कार्य
क्षेत्रवासियों के लिए पानी रिचार्ज करने के लिए बहुत ही उपयोगी और लाइफ लाइन सीवन नदी में नगर पालिका की पहल के बाद से ही तेजी से कार्य किया जा रहा है। आगामी 30 जून से पहले ही नदी का गहरीकरण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे पहले सीवन नदी के छतरी घाट का गहरीकरण कार्य किया गया था। इससे नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें