सीहोर। शनिवार को शहर के टाउन हाल में समस्त क्षेत्रवासियों आपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा शाम चार बजे निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा शहर के बस स्टैंड के पास टाउन हाल से अटल चौक तक जाएगी। शुक्रवार को यात्रा की तैयारियों को लेकर पंडित पृथ्वी बल्लभ दुबे, उद्ववदास महाराज, मोहित राम पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के अलावा शहर के सभी समाज के अध्यक्ष एवं अन्य संगठन ने पूरी एकजुटता के साथ भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया। देश के वीर सपूत हमारे सम्मानित सैनिकों के सम्मान में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर सर्व समाज के नागरिकजनों के साथ परिसर हाल में बैठक कर चर्चाएं की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि यह तिरंगा यात्रा आम जनमानस द्वारा शहर में निकाली जा रही है मेरा आप सभी शहरवासियो से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं। उक्त तिरंगा यात्रा सभी शहरवासियों के द्वारा सेना के सम्मान में और आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाली जा रही है।
शुक्रवार, 16 मई 2025
सीहोर : आज शहरवासी तिंरगा यात्रा निकाल सेना के प्रति जताएंगे कृतज्ञता
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें