मधुबनी (रजनीश के झा)। ऑपरेशन सिन्दूर की शानदार सफलता पर आज शनिवार को भाजपा जिला अधयक्ष प्रभाशूं झा जी के नेतृत्व में कार्यक्रम के प्रभारी सुबोध कुमार चौधरी जी के साथ मधुबनी शहर के टाउन कल्ब मैदान से विशाल पैदल मार्च तिरंगा यात्रा निकाला गया।टाउन कल्ब मैदान से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नीलम चौक स्थित शहीद अकलू महतो, गणेशी महतो के मूर्ति पर माल्यार्पण और शहादतों को याद कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मधुबनी जिला के सभी प्रखड़ो, मंडलों से हजारों कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में आगे गाड़ी पर भारत माता की तस्वीर और फूल मालाओं से सजाया गया साथ ही भारत माता की जय वन्दे मातरम् और देशभक्ति गीत की धुन गा रहे थी। इस अवसर सासंद डा अशोक कुमार यादव ने कहा कि आज 140 करोड़ की जनता भारत के सेना की साहस, शौर्य, पराक्रम और उत्साह पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आतंकियों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम घटना का मुंह तोड़ जवाब दिया है। भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी, गृहमंत्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिन्दूर कार्यक्रम के तहत सैकड़ों आतंकवादियों का सफाया किया। विधायक हरि भूषण ठाकुर जी ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम किया है जिसका हमारीसेनाओं ने मुंह तोड़ जवाब दिया है ऑपरेशन सिन्दूर अभी स्थगित हुआ है अभी समाप्त नहीं हुआ है।मौके पर विधायक रामप्रीत पासवान, मेयर अरूण राय, पूर्व जिला अधयक्ष भोगेन्द्र ठाकुर लोजपा जिला अधयक्ष अनुपम राजा हम जिला अधयक्ष विमला देवी, देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध चौधरी, रंजीत यादव, सरोज सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, श्रवण पूर्व, प्रमोद सिंह सतीश ठाकुर, अमरनाथ प्रसाद, प्रफुल्ल चन्द झा, सजीव कुमार बादल, मनोज चौधरी राधा देवी दीप्ति राउत अरविंद पूर्व, आदित्य झा कन्हैया साह नागेन्द्र राउत, गौड़ी शंकर महतो अनिल कुमार सिंह पिन्टू मिश्रा पूनम मल्लिक, प्रतिमा रजंन, रितु मंडल, अजय प्रसाद बद्री राय अरूण प्रसाद कविता झा जामून सहनी अरूण राय विनो राम मनीष झा उद्धव राम बालक चौधरी सतीश दासपवन साह सुजीत पासवान राजीव झा रंधीर खन्ना संजय यादव अशोक कुशवाहा पिन्टू रौनियार राम प्रवेश मंडल शिव कान्त झा अशोक राम राम सकल यादव सुभाष यादव सिया राम महतो सुभाष चंद्र झा मीना देवी रेणु देवी सहित अन्य शामिल थे।
शनिवार, 17 मई 2025
मधुबनी : ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भाजपा का तिरंगा यात्रा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें