- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का संदेश – 'एक पेड़ मां के नाम' बने जनांदोलन का प्रतीक, भदोही में रुद्राक्ष का पौधरोपण कर मुख्यमंत्री योगी ने दिया मातृभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- मोरवा नदी का पुनरोद्धार, गंगा नदी पर नए पुल और रेलवे ओवरब्रिज समेत कई परियोजनाओं को दी मंजूरी
बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्यों को पूरा करने पर विशेष बल दिया।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री ने भदोही में 100 शैय्या वाले संयुक्त चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक और हीमो डायलिसिस यूनिट का स्थलीय निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और शीघ्रता से इन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि जनपदवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकें।
'एक पेड़ मां के नाम' बने जन अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन भारत की अखंडता और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित था। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान न केवल पर्यावरण बचाने का संकल्प है, बल्कि यह मातृभक्ति को भी साकार करने का माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाए, तो यह अभियान जनांदोलन का रूप ले सकता है, जिससे पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी और भावी पीढ़ियों को शुद्ध हवा मिलेगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर सांसद डॉ विनोद बिन्द, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक दीनानाथ भास्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रवीन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, आशीष सिंह बघेल, भाजपा पदाधिकारी, जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी से यह बदहाल था, लेकिन अब इसका कायाकल्प हो रहा है।
50 बेड के क्रिटिकल केयर सेंटर का कार्य प्रगति पर।
नए अस्पताल भवन का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य।
पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापना की तैयारी।
शिक्षा में भी नई पहल
काशी नरेश राजकीय पीजी कॉलेज में कृषि संकाय की स्थापना।
यदि 50 एकड़ से अधिक भूमि मिली तो इसे स्टेट यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों की मांगों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की सभी मांगें गंभीरता से सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें